Raigarh News: सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

रायगढ़ August 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Raigarh News: सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

रायगढ़: कोतवाली पुलिस ने एक सूने मकान में सेंधमारी कर चोरी करने के मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

यह घटना 1 अगस्त को चांदनी चौक, धोबीपारा में हुई, जब मकान मालिक ज्योति बरेठ अपने मायके गई थीं। 17 अगस्त को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ है और घर से दो गैस सिलेंडर, चूल्हा, पंखा, पीतल के घघरा और कांसे की थाली सहित लगभग ₹8,000 का सामान गायब है। उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर चूड़ामणि उर्फ नानू बरेठ और एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ के दौरान, दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी चूड़ामणि की निशानदेही पर पुलिस ने एक गैस सिलेंडर, पंखा और तराजू नाले के पास झाड़ियों से बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी चूड़ामणि उर्फ नानू बरेठ (20) को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, आरक्षक मनोज पटनायक और उत्तम सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: