छत्तीसगढ़

CG News: घर के बाथरूम में मिली ट्यूशन टीचर की जली लाश, सुसाइड या मर्डर, जांच जारी

दुर्ग। भिलाई के सेक्टर 8 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर के बाथरूम में 50 वर्षीय महिला की जली लाश मिली है। फिलहाल यह स्पष्ट नही हुआ है कि महिला स्वयं को आग के हवाले कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है या फिर महिला की हत्या की गई है।

बाथरूम से आग की लपटे उड़ता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल प्रथम दृष्टया पुलिस ने आग के जलने से ही महिला की मौत मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पूरा मामला साफ हो पाएगा। वहीं पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

मौके पर मिला माचिस का तील और ज्वलनशील पदार्थ
जानकारी के मुताबिक, भिलाई के सेक्टर 8 निवासी रंजना देवांगन बच्चों को ट्यूशन पढ़ने का काम करती थी। वहीं रंजन के दो बेटे हैं, जो शिक्षित हैं और अपना-अपना जॉब कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार यदि महिला ने आत्महत्या की है तो फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन मौके पर माचिस की तीली और ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है।

मृतका का परिवार शिक्षित, पड़ोंसियों ने कभी झगड़ा नहीं सुना
पड़ोसियों के अनुसार शाम 4.20 बजे जब घर से धुंआ उठते देखा और मांस जलने की बदबू आई तो उन्होंने महिला के बेटे राहुल और पुलिस को फोन कर बुलाया। पड़ोसियों ने बताया कि रंजना और उनका परिवार शिक्षित परिवार है। कभी घर में कोई तनाव जैसी स्थिति नहीं सुना है, लेकिन यह एक दुखद घटना है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button