रायगढ़

पूंजीपथरा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और दूसरा बेटा घायल

बंजारी मंदिर के पास की घटना

रायगढ़ टॉप न्यूज 17 फरवरी। पूंजीपथरा में सड़क हादसे में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बाइक पर सवार दंपती रायगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता और उनका 7 साल का बेटा मौके पर ही जान गंवा बैठे। वहीं पत्नी और दूसरा बेटा घायल हो गया। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा के पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी (32) की पूंजीपथरा में चिकेन शॉप है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर किसी काम से रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान तराईमाल बंजारी मंदिर के पास पीछे से आ रही ट्रक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।

इस हादसे में असरफ और उनका 7 साल का बेटा मोहम्मद अलताफ कुरैशी मौके पर ही मौत हो गए। वहीं उनकी पत्नी और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक को थाने ले आई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button