शोक समाचार: गौशाला बैकुंठपुर निवासी त्रिवेणी दीक्षित का 93 वर्ष की आयु में निधन, कल सुबह होगी अंतिम यात्रा

रायगढ़। पंडित देवी प्रसाद दीक्षित चौक (गौशाला के पीछे), बैकुंठपुर निवासी स्वर्गीय प्रेम नारायण दीक्षित जी की धर्मपत्नी त्रिवेणी दीक्षित जी का असामयिक निधन हो गया है। वे 93 वर्ष की थीं।
93 वर्ष के अपने दीर्घायु जीवन में त्रिवेणी दीक्षित जी ने परिवार को हमेशा संबल और संस्कार दिए। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री, नाती-पोतों से भरा-पूरा और सुशिक्षित परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।
शोकाकुल परिवार: पुत्र: अमिताभ (नीरज दीक्षित) भतीजे: मंजुल दीक्षित एवं रवि दीक्षित, पुत्री एवं दामाद: कल्पना बाजपेई एवं सुधीर बाजपेई, नाती: निखिल बाजपेई, पौत्र/पौत्री: डॉ. सृष्टि दीक्षित गायकवाड़, मिताक्षरा दीक्षित, शिशिर दीक्षित, सच्ची दीक्षित, समी दीक्षित एवं निमेष
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिवंगत त्रिवेणी दीक्षित जी की अंतिम यात्रा (शवयात्रा) आज सुबह 11:00 बजे उनके निज निवास स्थान (पंडित देवी प्रसाद दीक्षित चौक, गौशाला के पीछे, बैकुंठपुर) से कायाघाट मुक्तिधाम, रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






