छत्तीसगढ़

ट्रेनी IPS अफसरों ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि का निर्माण थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों के साथ व्यवहार से होता है।















राज्यपाल डेका ने यह बातें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से राजभवन में भेंट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक अजय कुमार यादव, अकादमी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला भी उपस्थित थे। परीवीक्षाधीन IPS अधिकारी आदित्य कुमार, अंशिका जैन, बनसोडे प्रतीक दादासाहेब और साकोरे मानसी नानाभाऊ ने राज्यपाल से भेंट की।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button