जशपुर में भीषण सड़क हादसा: टमाटर लोड पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ January 12, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
जशपुर में भीषण सड़क हादसा: टमाटर लोड पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जशपुर में भीषण सड़क हादसा: टमाटर लोड पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा चराईडांड पुल के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को ऐसी टक्कर मारी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

दिल दहला देने वाली यह घटना उस समय हुई जब बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े थे। तभी जशपुर की ओर से आ रही टमाटर से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप झारखंड की ओर जा रही थी और गति इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सीधे बाइक से टकराई और सड़क से नीचे उतरकर पास के खेत में जा पलटी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने वहीं दम तोड़ दिया। मौके पर मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान तेतरटोली, कुनकुरी निवासी धिरजू राम के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: