रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ में हाथी शावक की दर्दनाक मौत; दो चट्टानों के बीच फंसने से थमीं बेबी एलीफैंट की सांसें, घरघोड़ा के कया जंगल में हादसा

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बेबी एलीफैंट की मौत हो गई। मादा हाथी के साथ घूमते समय बेबी एलीफैंट दो चट्टानों के बीच गिरकर उसमें फंस गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। यह घटना घरघोड़ा रेंज में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम ग्राम कया के जंगल में हाथी के बच्चे का शव देखा गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही रेंजर और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन रात होने के कारण बेबी एलीफैंट के शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। आसपास मादा हाथी और अन्य हाथी भी घूम रहे थे।

बुधवार सुबह घरघोड़ा के SDO, रेंजर और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे और चट्टानों के बीच फंसे शावक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

शव 1 दिन ही सकता है पुराना

बताया जा रहा है कि बेबी एलीफैंट का शव लगभग 1 दिन पुराना लग रहा था। बेबी एलीफैंट अत्यधिक ढलान वाले क्षेत्र में गिरकर दो चट्टानों के बीच फंस गया था। इस वजह से संभावना है कि अंदरूनी चोट और खून बहने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण पता चलेगा।



















आगे की कार्रवाई जारी है

घरघोड़ा SDO आशुतोष मंडावा ने बताया कि मादा हाथी अपने दो बच्चों के साथ जंगल में घूम रहे थे। इसी दौरान एक बेबी एलीफैंट ढलान पर गिरकर दो चट्टानों के बीच फंस गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। जंगल में हाथी अभी भी मौजूद हैं और विभाग उनकी निगरानी कर रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button