छत्तीसगढ़

CG News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

कोरबा। जिले में अवैध रेत तस्करी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से अवैध रूप से रेत लेकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी निवासी शिवकुमार पटेल (29 वर्ष), अमित कुमार सहित कुछ युवक ट्रैक्टर में रेत भरकर सोन नदी से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम जर्वे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शिवकुमार ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में चालक अमित कुमार और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से सोन नदी से अवैध रेत का उत्खनन जारी है और इसे औने-पौने दामों में बेचा जा रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button