छत्तीसगढ़

CG News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत दो लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम 

 

 बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना जगतरा गांव स्थित नैकुरा पुलिया के पास की है, जहां पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात ग्राम डोकला (थाना चारामा) निवासी योगेश्वर साहू (32 वर्ष) और देवेंद्र पाड़े (30 वर्ष) ट्रैक्टर में झटका तार और पोल लेकर फागुनदहा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नैकुरा पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और साथ बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button