Raigarh News: कल श्री श्याम बाबा पीताम्बरी वस्त्र से होंगे सुशोभित, भक्तों को दिया जाएगा निःशुल्क पीताम्बरी वस्त्र

रायगढ़ – – शहर के राज्य प्रसिद्ध संजय मार्केट स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर परिसर में आज 23 जनवरी को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया है।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि प्राचीन परंपरा के अनुसार श्री श्याम बाबा का अंतर वस्त्र (पीताम्बरी) वर्ष में केवल एक बार बदला जाता है। और श्री श्याम बाबा की विधिवत ढंग से अलौकिक श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना की जाती है। इसी धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए आज 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से पीताम्बरी वस्त्र श्रृंगार चढ़ावा का आयोजन किया गया है
भक्तों को निःशुल्क वितरण – – अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्री श्याम को पीताम्बरी वस्त्र पहनाने और पूजा अर्चना के पश्चात उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों को निःशुल्क पीताम्बरी वस्त्र प्रसाद स्वरूप दिया जाएगा। इसके पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया जाएगा। वहीं शाम को धार्मिक आयोजन की खुशी में मधुर भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें भजन गायक व गायिका बाबा श्री श्याम के मधुर भजन गीतों से श्याम प्रेमियों को निहाल करेंगे। वहीं उन्होंने शहर के श्री श्याम प्रेमियों से धार्मिक इस भव्य आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। बाबा श्री श्याम के पीताम्बरी वस्त्र चढ़ावा व निःशुल्क पीताम्बरी वितरण के कार्यक्रम को सफल व भव्यता देने में श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सभी सदस्यगण जुटे हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






