छत्तीसगढ़

CG: आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की हुई मौत, पांच घायल

  जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक उप-सरपंच और दो अन्य लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। अंतागढ़ के ग्राम कलगांव में आज सुबह मनरेगा में काम करने के दौरान हुई बारिश से बचने को ग्रामीण पेड़ के नीचे आ गए, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम कुलगांव में चल रहे मनरेगा में काम करने के लिए करीब 50 से 60 मजदूर काम करने के लिए गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह अचानक से हुई बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर पास के पेड़ के नीचे आ गये थे। अचानक से हुए आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव में मनरेगा (जी राम जी ) योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं 5 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिसमें 1 महिला को कांकेर रेफर किया जा रहा है। सभी घायलों का इलाज अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में जारी है। 8 घायल लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संतोष पटेल, प्रकाश पटेल, मनराज पटेल (उपसरपंच) सभी कलगांव निवासी है। सभी के शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button