Jashpur News: नदी किनारे रेत में दबी मिली मां और दो बच्चों की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ June 23, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: नदी किनारे रेत में दबी मिली मां और दो बच्चों की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Jashpur News: नदी किनारे रेत में दबी मिली मां और दो बच्चों की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में साजबहार में हत्या की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। आरोपी ने मां समेत दो बच्चों को नदी के किनारे गाड़ दिया था। जब नशे की हालत में आरोपी ने  ग्रामीणों को वाक्या बताया जिस पर पुलिस ने खोजबीन शुरु की तो मामले का सच सामने आ गया।

साजबहार के उतियाल नदी में महिला और दो मासूम बच्चों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। तीनों शव नदी किनारे अलग-अलग स्थानों पर रेत में दबे हुए बरामद किए गए हैं। मृतकों में बताया जा रहा है कि जिस महिला का शव मिला है वह आरोपी की प्रेमिका बताई जा रही है।इसके साथ ही एक 12 वर्षीय बेटी और एक 4 वर्षीय बेटा का शव पुलिस ने रेत में दबा हुआ बरामद किया है।

 

तपकरा पुलिस को आज 23 जून को सूचना मिला कि एक व्यक्ति प्रमोद गिद्धी शराब के नशे में ग्रामीणों को बोल रहा था कि थाना तपकरा क्षेत्र के साजबहार (उतियाल नदी) में 01 महिला और 02 बच्चों को मारकर नदी के किनारे दफना दिया है, इस सूचना पर पुलिस तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में तस्दीक करने मौके पर गई एवं उभार वाले रेत को हटाकर देखने पर 01 लड़का बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं 01 बच्ची (उम्र लगभग 11 साल) का शव मिला एवं कुछ दूर आगे जंगल में 01 महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला, जिसका पहचान परिजनों एवं साजबहार के ग्रामवासियों द्वारा की गई है। मामले में मर्ग कायम कर जाॅंच कार्यवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, मामले में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के हर पहलुओं की बारीकी से विवेचना की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा घटना के संबंध में बताया गया है किः- “प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, चूंकि संदेही प्रमोद गिद्धी ने ग्रामीणों के समक्ष हत्या करने की बात बोला है एवं वह घटना के बाद से फरार है, अतः मुख्य संदेही प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस द्वारा घटना के सारे संभावित बिन्दुओं पर बारीकी से जाॅंच की जा रही है, अंतिम निष्कर्ष जाॅंच के बाद ही प्राप्त हो पायेगा।

 

खबर शेयर करें: