Raigarh News: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, डेढ़ लाख रुपये और 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ January 3, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, डेढ़ लाख रुपये और 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, डेढ़ लाख रुपये और 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बापू नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहाँ एक मजदूर परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों की नगदी और जेवरात पार कर दिए।

पीड़ित परिवार 30 दिसंबर को चाचा के निधन पर शोक कार्यक्रम में शामिल होने चांपा गया था। 1 जनवरी की दोपहर जब परिवार की सदस्य घर पहुँची, तो पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर अलमारी का लॉकर काटकर चोरों ने घर बनाने के लिए सहेज कर रखे 1 लाख 50 हजार रुपये नगद और करीब 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।

पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। रोजी-मजदूरी कर पाई-पाई जोड़ने वाले परिवार के लिए यह चोरी एक बड़ा झटका है।

खबर शेयर करें: