छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट का गेट हुआ लॉक, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 35 से ज्यादा यात्री

रायपुर।  राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 40 मिनट तक गेट लॉक रहा। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे।

Delhi Raipur Indigo flight: जानकारी के अनुसार टेक्निकल इशू के चलते इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हुआ था। करीब 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर पहुंचकर 2.25 बजे लैंड हुई थी। इसके बाद गेट लॉक होने से सैकड़ों यात्री फ्लाइट में फंसे रहे। जब गेट खुला तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button