रायगढ़

Raigarh News: पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, मोटर और केबल बरामद

 















 रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस ने बोर पंप चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मोटर पंप एवं केबल तार बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले में फिरोज आलम (30 वर्ष) निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी, रायगढ़ ने 19 जुलाई 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सम्बलपुरी स्थित उनके पोल्ट्री फार्म में लगे बोर पंप का मोटर एवं केबल तार अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी ने बताया कि 15 जुलाई की शाम पोल्ट्री फार्म बंद कर घर लौटे थे और अगले दिन सुबह पहुंचे तो बोर पंप का पाइप टूटा मिला तथा मोटर और केबल तार गायब थे।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 358/2026 अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सम्बलपुरी के दो युवक चोरी का मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में गोरांगो खड़िया एवं सुरेन्द्र निषाद ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर गोरांगो खड़िया के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखा गया चोरी का मोटर पंप एवं केबल तार बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. गोरांगो खड़िया, पिता जयमंगल खड़िया, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सम्बलपुरी, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।
2. सुरेन्द्र निषाद, पिता लक्ष्मीनारायण निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सम्बलपुरी, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।

थाना चक्रधरनगर पुलिस की सतर्क विवेचना, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“संपत्ति संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हमारी प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button