Raigarh News: रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर के साथ चोरी की वारदात, कालोनी के सामने से ट्रेलर की ट्रॉली उड़ा ले गए चोर

रायगढ़ October 23, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर के साथ चोरी की वारदात, कालोनी के सामने से ट्रेलर की ट्रॉली उड़ा ले गए चोर

Raigarh News: रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर के साथ चोरी की वारदात, कालोनी के सामने से ट्रेलर की ट्रॉली उड़ा ले गए चोर

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कालोनी के सामने खड़ी एक ट्रेलर की ट्रॉली चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम अंसारी, निवासी कुंजेमुरा, जो ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करते हैं, ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 LA 4424 की ट्रॉली को उन्होंने हुकराडीपा चौक स्थित शारदा कॉलोनी के सामने खड़ा किया था। वह ट्रेलर का हार्स बनवाने के लिए गैरेज ले गए थे।
बताया गया कि ट्रॉली लगभग एक महीने से वहीं खड़ी थी, इसी बीच 13 और 14 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर ट्रॉली चोरी कर ली। चोरी गई ट्रॉली की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बाद भी ट्रॉली का कोई सुराग नहीं मिला।

मासूम अंसारी की शिकायत पर तमनार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचा जा सके।

खबर शेयर करें: