CG News: मंदिर में चोरी, राॅड से गेट का ताला तोड़कर दानपेटी उठा ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद घटना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद है। मंदिर में सीसीटीवी कैमरा होने के बाद भी चोर अंदर घुसकर दानपेटी चुरा ले गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें चोर मंदिर के गेट के ताले को राॅड से तोड़ता दिख रहा है। ताला टूटते ही चोर अंदर घुसा और मंदिर में राखी दानपेटी ले भागा। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की यह घटना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
जानिए पूरी घटना
घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है। गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर मंदिर में देर रात चोरी की वारदात हुई। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में टोपी पहने एक चोर मंदिर परिसर में घुसा और पहले इधर-उधर देखा, फिर चोरी करने के लिए मंदिर के गेट को खोलने का प्रयास करने लगा।
गेट नहीं खुला तो आरोपी ने लोहे का राॅड लेकर ताला को तोड़ने लगा। ताला टूटने के बाद चोर मंदिर की दानपेटी लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
सुबह श्रद्धालु पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला
आज सुबह मंदिर में जब श्रद्धालु पहुंचे तो मंदिर के गेट का ताला टूटा मिला और अंदर रखी दान पेटी गायब थी। श्रद्वालुओं ने तत्काल इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी और पुलिस को दी। गुढ़ियारी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। मंदिर में चोरी की इस वारदात से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से चोर की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीँ पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी की मदद से जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






