उप राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
छत्तीसगढ़
November 5, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
उप राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 05 नवम्बर 2025. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।