रायगढ़

Raigarh News: आज चैथे दिन भी ट्रेलर मालिक संघ की हड़ताल जारी

रायगढ़। ’छत्तीसगढ़ और ओडिशा के गाड़ी मालिकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा,जिसमें रायगढ़ जिला यूनियन के गाड़ी मालिक आज चैथे दिन भी संबलपुरी के पास हड़ताल में बैठे है,आज भी उनकी वही मांग है समानता का अधिकार।

जिस प्रकार से रायगढ़ जिले के खदानों में ओडिशा की गाड़िया बिना किसी रुकावट के चलती है उसी तरह ओडिशा के कुलड़ा गर्जनबहाल और मनोहर पुर के खदानों में भी रायगढ़ यूनियन की गाड़ियों को समान व्यवहार किया जाए,छत्तीसगढ़ के ड्राइवरों के साथ मारपीट आम बात हो गई है,इसलिए आज रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य ओडिशा के खिलाफ हड़ताल में बैठे हुए है,जब तक इस बार फैला नहीं होता,जब तक हमारी गाड़ियों को भी 50 प्रतिशत अधिकार नहीं मिलता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
यूनियन ने सुंदरगढ़ कलेक्टर और एसपी को दिया ज्ञापन। रायगढ़ यूनियन ने आज वहां के एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन देख के कर यह गाड़ी मालिकों के साथ जो भेदभाव किया जाता है उसकी जानकारी भी दी है।

इस मामले में आशीष यादव ने बताया हम अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल कर रहे हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही साथ रायगढ़ के गाड़ी मालिको के साथ हो रहे भेदभाव की जानकारी पड़ोसी राज्य ओडिसा के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी को दी गई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button