नवा रायपुर में एयर शो: फाइटर जेट्स ने आसमान में बनाया तिरंगा
नवा रायपुर में एयर शो: फाइटर जेट्स ने आसमान में बनाया तिरंगा
नवा रायपुर में एयर शो: फाइटर जेट्स ने आसमान में बनाया तिरंगा
सूर्यकिरण टीम के रोमांचक करतबों ने राज्योत्सव में बढ़ाया उत्साह
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने शानदार एयर शो प्रस्तुत किया। सेंध तालाब के ऊपर नौ हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी अद्भुत फॉर्मेशन दिखाई, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
शो का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने किया। टीम में शामिल स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल, जो छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, ने अपने राज्य में प्रदर्शन करने पर खुशी व्यक्त की। फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली और दर्शकों को हर करतब की बारीकी से जानकारी दी।
एयर शो के दौरान तेलीबांधा से सेंध लेक तक करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। आम नागरिकों के साथ वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहे, जबकि एयरपोर्ट से सत्य साई हॉस्पिटल तक वाहनों की गति बेहद धीमी रही।
दर्शकों ने फाइटर जेट्स के रोमांचक करतबों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। आसमान में उड़ते विमानों की गूंज और शानदार फॉर्मेशन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे, और कई लोगों ने इन यादगार पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया।