रायगढ़

Raigarh: टपरिया बार्डर को किया गया सील, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक, रायगढ़ में वाहन मालिकों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

रायगढ़। रायगढ़ जिले के टपरिया बार्डर पर ओडिशा के ट्रांसपोर्टर्स ने रायगढ़ के वाहन मालिकों से झगड़ा किया और मारपीट की। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए टपरिया बार्डर को बंद कर दिया है। अब दोनों तरफ से बड़ी गाड़ियों का आवागमन रोका गया है।

रविवार की शाम रायगढ़ में मारपीट की घटना हुई। इसके बाद रायगढ़ के वाहन मालिक तमनार थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 140 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

मामले के बाद रायगढ़ और ओडिशा के बीच टपरिया बार्डर को बंद कर दिया गया। अब दोनों तरफ से ट्रेलर और डंपर वाहनों का आवागमन रुका हुआ है। रोज हजारों गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया है, जिससे प्लांट में ओडिशा से कोयला नहीं पहुंच पा रहा है।

सोमवार की शाम वाहन मालिक पुलिस अधीक्षक के कार्यालय गए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

1000 से अधिक गाड़ियां चलती है

रायगढ़ ट्रेलर यूनियन के अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि प्रशासन ने टपरिया बार्डर को बंद कर दिया है। आज इसे कुछ समय के लिए खोला जाएगा। इस दौरान ओडिशा में खड़ी रायगढ़ की गाड़ियां वापस आ सकेंगी और ओडिशा की गाड़ियां रायगढ़ जा सकेंगी। इसके बाद फिर से बार्डर बंद कर दिया जाएगा।



















इस रास्ते से हर दिन 1000 से ज्यादा गाड़ियां गुजरती थीं। मामले के सुलझने तक बार्डर सील रहेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button