Raigarh: दुनिया में चमक बिखेर रहा नन्हें हाथों का हुनर वैदिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने बनाए अद्भुत तकनीकी मॉडल

रायगढ़ November 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: दुनिया में चमक बिखेर रहा नन्हें हाथों का हुनर वैदिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने बनाए अद्भुत तकनीकी मॉडल

Raigarh: दुनिया में चमक बिखेर रहा नन्हें हाथों का हुनर वैदिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने बनाए अद्भुत तकनीकी मॉडल

 

रायगढ़, 22 नवंबर। वैदिक स्कूल, रायगढ़ के नन्हें वैज्ञानिकों ने अपने कौशल और नवाचार से ऐसा कमाल किया कि दर्शक आश्चर्य से भर गए। जिस उम्र में बच्चे आमतौर पर खेलकूद और मस्ती में व्यस्त रहते हैं, उसी उम्र में इन बच्चों ने तकनीक की दुनिया में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। विद्यालय में आयोजित ‘शार्क टैंक’ शैली के तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम में तीन छात्रों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में एक छात्र ने स्वयं निर्मित ड्रोन मॉडल को उड़ाकर दिखाया, जबकि दूसरे छात्र ने घर पर तैयार किया गया इलेक्ट्रिक स्केट चलाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की प्रतिभा और उनके आत्मविश्वास ने स्पष्ट कर दिया कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।

तकनीक के प्रति झुकाव और माता-पिता का सहयोग

रायगढ़ के दो परिवारों ने अपने बच्चों की रुचि को देखते हुए उन्हें पूरा सहयोग दिया है। तीन-चार वर्ष पहले टेक्नोलॉजी के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए बच्चों को वैदिक स्कूल में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिलाया गया। आज परिणाम यह है कि बच्चे स्वयं मनचाहे मॉडल बनाकर उन्हें सफलतापूर्वक संचालित भी कर रहे हैं।

तनुष सिन्हा का अनोखा इलेक्ट्रिक स्केट

छात्र नैवेद्य पटेल ने इलेक्ट्रिक स्केट बनाकर अपनी तकनीकी समझ का शानदार प्रदर्शन किया। नैवेद्य में किसी भी वस्तु को देखकर उसका मॉडल तैयार करने की अद्भुत क्षमता है। शिक्षकों की देखरेख में उन्होंने अपने कौशल को और निखारा और पूर्ण रूप से कार्यरत स्केट मॉडल तैयार किया। उनकी प्रस्तुति को विद्यालय प्रबंधन और उपस्थित अभिभावकों ने भरपूर सराहा।

नैवेद्य पटेल भी नहीं किसी से कम

लोहरसी निवासी किसान पंकज पटेल एवं अंजना पटेल के पुत्र गर्वेद्र पटेल भी अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। वे किसी भी वस्तु का मॉडल हूबहू तैयार कर लेते हैं। गवेंद्र ने घर पर ही मोटरयुक्त और रिमोट संचालित इलेक्ट्रिक स्केट बनाकर सबको चकित कर दिया। प्रस्तुति के दौरान उन्होंने स्केट को चलाकर दिखाया, जिसे सभी ने खूब पसंद किया और पुरस्कृत भी किया गया।

विद्यालय का वादा “हर बच्चे को मिलेगा मंच”

वैदिक स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों के नवाचारों को आगे भी हर संभव सहायता और मंच प्रदान किया जाएगा। बच्चों ने भी उत्साह से कहा कि वे भविष्य में और भी नए मॉडल बनाएंगे और तकनीकी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगे।

खबर शेयर करें: