नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का प्रदेश अध्यक्ष ने किया अवलोकन

नए कानून मजबूत पुलिसिंग के लिए जरूरी : प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव
कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
सूरजपुर। नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों एवं बदलाव को लेकर सूरजपुर पुलिस द्वारा कोतवाली परिसर में नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 को इस प्रदर्शनी का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी ने अवलोकन किया।
अतिथियों ने महिला एवं बाल संरक्षण, शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर और प्रौद्योगिकी आधारित न्याय प्रणाली से जुड़े प्रदर्शनों की सराहना की।
प्रदर्शनी में डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर द्वारा न्याय प्रणाली में तकनीकी समावेशन, त्वरित न्याय की अवधारणा, विभिन्न पोर्टल, बच्चों की सुरक्षा, ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल, सशक्त, अभिव्यक्ति, त्रिनयन और समाधान जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नए आपराधिक कानून न्याय प्रणाली को तेज, सरल और जनहितकारी बनाते हैं तथा दंड से न्याय की ओर की अवधारणा को मजबूत करते हैं।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि नए प्रावधान महिलाओं और बच्चों को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नए कानून मजबूत पुलिसिंग के लिए आवश्यक हैं और इन बदलावों का न्यायिक प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से पुलिस जनता को नए कानूनों के प्रति जागरूक कर रही है, जिससे न्याय प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
डीआईजी एवं एसएसपी ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों, कानूनी विशेषज्ञों, अधिकारी-कर्मचारियों और आमजनता को नए कानूनों से अवगत कराया जाएगा। पहल से पुलिस-जनता के बीच विश्वास और तालमेल और मजबूत होगा।
इस अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष स्वाती संत सिंह, नपा उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, दीपक गुप्ता, संजू सोनी, अजय अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, लक्ष्मण कसेरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






