आराध्य का अपमान नहीं सहेगा समाज : 6 नवंबर को 10:00 बजे से प्रारंभ होगा सर्व अग्रवाल समाज का धरना

छत्तीसगढ़ November 5, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
आराध्य का अपमान नहीं सहेगा समाज :  6 नवंबर को 10:00 बजे से प्रारंभ होगा सर्व अग्रवाल समाज का धरना

आराध्य का अपमान नहीं सहेगा समाज : 6 नवंबर को 10:00 बजे से प्रारंभ होगा सर्व अग्रवाल समाज का धरना

रायपुर। आज सर्व अग्रवाल समाज रायपुर के द्वारा सर्वसमाज की बैठक श्री अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में आहूत की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तोड़ने की घटना की निंदा की गई, और कहा कि यह अत्यंत पीड़ा दायक है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सबने माँग की कि, इस घटना की उच्च स्तरीय जॉच करके दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति करने का कोई साहस न करें ।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल ने दिवंगत महापुरूषों, हम अग्रवालों केआराध्य भगवान श्री अग्रसेन , सिंधी समाज के आराध्य श्री झूलेलाल जी और देश के संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जिससे सबको पीड़ा हुई है और समाज में रोष व्याप्त है। यह छत्तीसगढ़ के सामाजिक सद्भाव और समरसता को तोड़ने की कोशिश है। यह जानबूझकर धार्मिक उन्माद भड़काने की, धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश है,
छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास जी की धरती है जिन्होंने “मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया था। महापुरूषों का अपमान, कभी भी सनातन धर्मियों की संस्कृति नहीं है। छत्तीसगढ आध्यात्मिक एवं शांत प्रदेश है। ऐसे कृत्य द्वारा देश की एकता, अखण्डता और संप्रभुता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है एवं वर्ग विशेषों को लड़वाने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे आपत्तिजनक बयान देने के लिये अमित बघेल पर विधि संगत कार्यवाही कर एनएसए/ रासुका जैसी कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाए।
सर्व समाज ने निर्णय लिया है कि, उपरोक्त मांगों को लेकर महापुरूषों के अपमान और छत्तीसगढ़ के सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश के विरोध स्वरूप कल 06 नवंबर को श्री अग्रसेन चौक, समता कालोनी में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरने का आयोजन किया जा रहा है, भगवान श्री अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात , धरना प्रारंभ होगा जिसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समाज के लोग भी शामिल होंगें ।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने उकताशय की जानकारी देते हुए बताया कि, इस बैठक में अग्रवाल समाज के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, कैलाश मुरारका, सिंधी समाज के अध्यक्ष महेश दरयानी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, अनूप मसंद, कैट के अध्यक्ष अमर पारवानी, किशोर आहूजा, चेतन तारवानी, मनमोहन सिंग सैलानी, राजकुमार राठी, अशोक गुप्ता, स्वामी राजेश्वरानंद, गौतमचंद जैन, श्याम सुंदर, खंगन, प्रेम अग्रवाल, अशोक श्रीवास्तव, अमर अग्रवाल, तनेश ओझा, सुभाष अग्रवाल, सतपाल जैन, रमेशचंद अग्रवाल, सुरेश चौधरी, विनोद अग्रवाल, बिसम्भर अग्रवाल, संजय चौधरी, योगेश अग्रवाल, पंडित धीरज शास्त्री, मुरली अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, महेन्द्र बगडोदिया, विक्रम केवलानी, संजीव अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, भारती अग्रवाल, कायम सिंह एवं बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग उपस्थित रहे ।

सर्व समाज की इस मीटिंग का संचालन डॉ अशोक अग्रवाल एवं मनमोहन अग्रवाल ने किया।

डॉ अशोक अग्रवाल
9301014000

खबर शेयर करें: