छत्तीसगढ़

जशपुर में गूँजेगा ‘इंडिया इन स्पेस’ का नारा: गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कल साझा करेंगे अंतरिक्ष के अनुभव

रायपुर से जशपुर तक ‘स्पेस’ का जोश: छत्तीसगढ़ पहुंचे अशोक चक्र विजेता शुभांशु शुक्ला, बच्चों को सिखाएंगे अंतरिक्ष के गुर

​जशपुरनगर: जशपुर की धरती कल एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। भारत के अंतरिक्ष गौरव और वायुसेना के जांबाज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 4 फरवरी को जशपुर के प्रवास पर रहेंगे। रणजीता स्टेडियम में आयोजित भव्य ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के दौरान वे जिले के लगभग 10 हजार स्कूली बच्चों से सीधे मुखातिब होंगे और उन्हें सितारों की दुनिया और अंतरिक्ष के अपने रोमांचक अनुभवों से रूबरू कराएंगे।

​अशोक चक्र विजेता का जशपुर में होगा भव्य स्वागत
​उल्लेखनीय है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष के AX-4 मिशन के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस के लिए इसी वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस पर ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 18 दिन रहकर महत्वपूर्ण प्रयोगों को अंजाम देने वाले श्री शुक्ला विद्यार्थियों को बताएंगे कि कैसे कड़े प्रशिक्षण, अनुशासन और विज्ञान के बल पर भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
​इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय करेंगी। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित जिले के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

​विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और रचनात्मकता का महाकुंभ
​’इंडिया इन स्पेस’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में केवल संवाद ही नहीं, बल्कि बच्चों की वैज्ञानिक सोच को निखारने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी:​ जिसमें रचनात्मक गतिविधियाँ नारा लेखन, चित्रकारी, निबंध, रंगोली और स्केच प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अंतरिक्ष विज्ञान की थीम पर खास सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहाँ छात्र इस यादगार दिन की यादें संजो सकेंगे।गगनयात्री का यह दौरा जिले के आदिवासी अंचल के बच्चों में तकनीकी शिक्षा और वैज्ञानिक नवाचार के प्रति एक नई अलख जगाएगा।

​कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आयोजन को अनुकरणीय और स्मरणीय बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से सीधे संवाद करने का यह एक दुर्लभ और सुनहरा अवसर है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button