Raigarh: अंडर-19 राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ में होगी चयन प्रतियोगिता, 29 जुलाई को बोईरदादर स्टेडियम में होंगे ट्रायल्स, ऑनलाइन एंट्री 28 जुलाई तक
Raigarh: अंडर-19 राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ में होगी चयन प्रतियोगिता, 29 जुलाई को बोईरदादर स्टेडियम में होंगे ट्रायल्स, ऑनलाइन एंट्री 28 जुलाई तक
रायगढ़। जिला बैडमिंटन कोच के सचिव सौरभ पंडा ने बताया कि रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आगामी 29 जुलाई बुधवारको अपराह्न 3 बजे से बोईरदादर स्टेडियम, रायगढ़ में अंडर-19 बालक व बालिका राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह चयन प्रतियोगिता आगामी 9 से 13 अगस्त तक राजनांदगांव में आयोजित होने वाली अंडर-19 बालक व बालिका राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा आगामी अंडर-19 बालक व बालिका राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता, जांजगीर-चांपा—दोनों के लिए मान्य होगी। जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए पृथक चयन प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जाएगी।
प्रतियोगिता संबंधी प्रमुख जानकारी – – . उन्होंने बताया कि चयन प्रतियोगिता अंडर-19 बालक व बालिका एकल वर्ग में आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता फेदर शटलकॉक से खेली जाएगी।वहीं इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि जुलाई से रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।प्रविष्टि की अंतिम तिथि आगामी 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। वहीं वार्षिक पंजीयन शुल्क 200 रुपये (एकमुश्त पंजीयन शुल्क)तथा प्रतियोगिता प्रवेश शुल्क 800 रुपये निर्धारित की गयी है। इसी तरह चयन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राजनांदगांव में आयोजित अंडर-19 बालक व बालिका राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश प्रदान किया जाएगा व अन्य पात्र खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के क्वालीफाइड में भाग लेने हेतु नामांकित किया जा सकेगा। सभी खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता प्रारंभ होने के निर्धारित समय से पूर्व रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। अतः सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करें।