660 करोड़ के घोटाले में बड़ा मोड़! ED ने शशांक चोपड़ा को रिमांड पर लिया
CGMSC रीएजेंट घोटाले के मास्टरमाइंड से 19 जनवरी तक होगी सख्त पूछताछ

रायपुर।
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के 660 करोड़ रुपये के रीएजेंट घोटाले में अब जांच ने और रफ्तार पकड़ ली है। इस बहुचर्चित मामले में जेल में बंद मोक्षित कॉरपोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है। कोर्ट में प्रोटेक्शन वारंट के तहत पेश कर ईडी ने 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया है।
🔍 पहली बार ED ने किया शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार
गौरतलब है कि इस घोटाले की जांच पहले से ही ईओडब्ल्यू (EOW) कर रही थी, लेकिन अब ईडी ने भी अपने मामले में शशांक चोपड़ा को पहली बार गिरफ्तार किया है। फिलहाल शशांक EOW के प्रकरण में जेल में बंद है और जांच एजेंसियों के मुताबिक वही CGMSC घोटाले का मास्टरमाइंड है।
💰 40 करोड़ की संपत्ति अटैच, 20 ठिकानों पर पड़ चुकी है रेड
ईडी ने पहले ही इस अरबों के घोटाले में PMLA के तहत केस दर्ज कर लिया था।
-
30-31 जुलाई को मोक्षित कॉरपोरेशन से जुड़े अधिकारियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी
-
अगस्त में शशांक चोपड़ा और उसके रिश्तेदारों की 40 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति अटैच
इन कार्रवाइयों के बाद अब ईडी ने नए सिरे से गहन पूछताछ की तैयारी कर ली है।
⚠️ कई और नाम आ सकते हैं सामने!
ईडी सूत्रों के मुताबिक, शशांक चोपड़ा से पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। आने वाले दिनों में
👉 अन्य आरोपियों पर शिकंजा
👉 नए गिरफ्तारियां
👉 काले धन की परतें खुलने
की पूरी आशंका जताई जा रही है।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ED की पूछताछ में कौन-कौन से बड़े नाम बेनकाब होते हैं और क्या यह घोटाला और भी ज्यादा बड़ा साबित होगा?
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






