करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड पकड़ा गया—पीड़ितों ने खुद खोजकर पुलिस के हवाले किया आरोपी

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड पकड़ा गया—पीड़ितों ने खुद खोजकर पुलिस के हवाले किया आरोपी

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड पकड़ा गया—पीड़ितों ने खुद खोजकर पुलिस के हवाले किया आरोपी

बिलासपुर। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के नाम पर 50 से अधिक लोगों को ठगा गया, लेकिन इस बार ठगी का आरोपी पीड़ितों की सतर्कता के चलते पकड़ में आ गया। आरोपी सुबनों घोषाल, जो राजिकशोर नगर, बृज विहार का निवासी है, को पीड़ितों ने खोजकर सरकण्डा पुलिस के हवाले किया।

जानकारी के मुताबिक, सुबनों घोषाल ने बैंक, फाइनेंस एजेंट और परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सांठगाठ से शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के नाम पर वाहनों को फाइनेंस कराया। लेकिन आरोपी लंबे समय तक ईएमआई भुगतान न करने के कारण बैंक ने वाहन सीज कर दिए।

पीड़ित आनिंदो मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने आरोपी को ऑनलाइन और चेक के माध्यम से 65 लाख रुपये दिए, लेकिन फर्जी बैंक गारंटर का जाल उन्हें धोखा दे गया। पीड़ितों में एसईसीएल, बैंक, पावरग्रिड वाहन चालक और आटो चालक शामिल हैं।

सिरगिट्टी और सरकण्डा थानों में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, पहले पुलिस ने इसे गैर-संज्ञेय अपराध बताते हुए फैना थमा दिया था। पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़ितों ने खुद आरोपी की तलाश शुरू की और सोमवार को उसे पकड़कर सरकण्डा पुलिस के हवाले किया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़ितों से पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है।

खबर शेयर करें: