सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर “माइ भारत क्विज” का शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 6 मई को 100 विद्यालयों में क्विज की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी,
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क्विज में 3000 छात्र भाग लेंगे।
कैथल: 2 मई। भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘माइ भारत क्विज’ की प्रारंभिक परीक्षा के शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा (कैथल) में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी मेजर जनरल असीम कोहली (सेवानिवृत्त) एवं संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह (पूर्व आईएएस) ने सांसद नवीन जिन्दल की ओर से ‘माइ भारत क्विज’ की प्रारंभिक परीक्षा का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान 100 विद्यालयों से आए नोडल शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्हें क्विज के उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया, दिशा-निर्देश एवं आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही क्विज के सिलेबस पर भी विस्तार से मंथन किया गया, ताकि विद्यार्थियों को संतुलित, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
अपने संबोधन में मेजर जनरल असीम कोहली (सेवानिवृत्त) ने शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों में देशभक्ति, जागरूकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य है कि छात्रों को सीखने के भरपूर अवसर प्राप्त हों। माइ भारत क्विज के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। पूरे कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में यह क्विज आयोजित करवाई जाएगी।

सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के गौरवमयी इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्रीय ध्वज की विकास यात्रा से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल का स्पष्ट विजन है कि हर नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना सुदृढ़ हो तथा वह राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान दे।
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘माइ भारत क्विज’ न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करेगा, बल्कि उनमें देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करेगा।
उल्लेखनीय है कि 6 मई को जिले के 100 विद्यालयों में इस क्विज की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 3000 छात्र भाग लेंगे।
इस अवसर पर कुशल कुमार जिला प्रभारी शिक्षा विभाग, प्रवीण थरेजा अधीक्षक शिक्षा विभाग, रमन कुकरेजा नोडल अधिकारी, संदीप जांगडा, विनोद आर्य मंच संचालक, कर्मवीर सिसोदिया, वीरेंद्र सारण और डॉ. राज कुमार उपस्थित रहे
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






