रायगढ़

“राम नाम की स्याही ने पूरे देश में अमिट छाप छोड़ी : ‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री:- ओपी चौधरी”

"वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले - 'छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू अब दिल्ली तक पहुंची'"

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने आज देश का दिल जीत लिया है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में प्रदेश के रामनामी समुदाय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच से निर्देशक भरतबाला गणपति एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। मंत्री श्री चौधरी ने इस अवॉर्ड को हमारे पुरखों का आशीर्वाद बताते हुए कहा
छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह उपलब्धि गर्वीली है। दशकों से रामनामी समाज की आस्था, उनका संघर्ष, उनका समर्पण आज राष्ट्रीय पटल पर चमक उठा है। अपने शरीर में माथे से लेकर पांव तक ‘राम-राम’ गुदवाने वालो के लिए यह सिर्फ आस्था का विषय नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति थी। भरतबाला जी ने इस क्रांति को कैमरे में कैद कर देश दुनिया को दिखा दिया। ओपी चौधरी ने कहा यह फिल्म का एवार्ड सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा का सम्मान है। छत्तीसगढ़ की रामनामी सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।





raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button