छत्तीसगढ़

महामाया द्वार का खौफनाक राज खुला… दरिंदगी के बाद फरार आरोपी को कोरिया से दबोचा, 35 हजार के इनामी का अंत

रूह कंपा देने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली सच्चाई, शहर में उबाल के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई


अंबिकापुर। अंबिकापुर के बहुचर्चित रेप और मर्डर केस में आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरिंदगी की इस वारदात के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने कोरिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 35,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था और उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

यह सनसनीखेज मामला महामाया मंदिर द्वार के पास 3 अप्रैल को सामने आया था, जब एक महिला का खून से सना शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम ने शुरुआती जांच में ही इस घटना को बेहद क्रूर और रहस्यमयी पाया।

जांच के दौरान सामने आया कि महिला के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे और उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक बोतल बरामद हुई, जिससे हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका और गहरी हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को और भी भयावह बना दिया। रिपोर्ट के अनुसार, महिला की 12 पसलियां टूट चुकी थीं, जिससे उसके फेफड़े और दिल तक क्षतिग्रस्त हो गए थे। सिर की तीन हड्डियां भी टूटी मिलीं, जबकि गला दबाने के भी स्पष्ट निशान पाए गए। यह भी सामने आया कि महिला के सीने पर चढ़कर अत्यधिक दबाव डाला गया था, जिसने उसकी जान ले ली।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष थी और वह पिछले कई वर्षों से गंगापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। उसके साथ एक व्यक्ति भी रहता था, जो खुद को ‘पुष्पा’ नाम से परिचित कराता था और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। दोनों नशे की हालत में रहते और कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करते थे।

इस जघन्य वारदात के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया था। 7 अप्रैल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन उग्र किया जाएगा।









मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। लगातार दबिश और पतासाजी के बाद आखिरकार आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को अंबिकापुर लाने की प्रक्रिया में है और आगे की जांच जारी है।

इस खौफनाक घटना ने न सिर्फ शहर को दहला दिया, बल्कि एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ऐसी दरिंदगी को कब और कैसे रोका जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button