पोलटेक्निक कॉलेज के नाम में सेठ किरोड़ीमल के नाम का जोड़ने का शासन ने दिया आदेश

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री,वित्तमंत्री छत्तीसगढ़ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जनभावना का हुआ सम्मान
रायगढ़। “सेठ किरोड़ीमल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कालेज रायगढ़ का नाम परिवर्तित कर “गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़” कर दिया था जिसके विरोधस्वरुप प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री छ्ग शासन को पत्र लिखा था.चूकि नाम परिवर्तन करने से प्रदेश के समग्र अग्र समाज एवं प्रदेशवासियों में स्वाभाविक रूप से गहरी भावनात्मक पीड़ा एवं निराशा उत्पन्न हुई थी.संगठन ने छत्तीसगढ़ शासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस स्थिति का संवेदनशीलतापूर्वक संज्ञान लेकर संस्थान के नाम में पुनः “सेठ किरोड़ीमल” को सम्मिलित कर “सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़” नाम प्रदान करने का आग्रह किया और इसके पक्ष में लिखा कि नाम परिवर्तन दानवीर सेठ किरोड़ीमल द्वारा शिक्षा, दान धर्म ,समाजसेवा नगर को मानव कल्याण के क्षेत्र में दिये अथाह योगदान के विपरीत है. सवेंदनशील छ्ग शासन ने आख़िकार 28 जुलाई के अपने पत्र में पोलिटेक्निक कॉलेज में समाजसेवी दानवीर सेठ किरोड़ीमल ज़ी के नाम की पुनर्प्रतिष्ठा कर न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि समस्त प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया।

इस दूरदर्शी, संवेदनशील एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए छ्ग प्रांतीय अग्रवाल संगठन के वरिष्ठ संरक्षक सियाराम अग्रवाल,चेयरमैन अशोक मोदी,कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्रअग्रवाल राजू,पूर्व अध्यक्ष नेतरामअग्रवाल, संरक्षक महेंद्रसेकसरिया, जयदेव सिंघल,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रायगढ़ बजरंग लाल अग्रवाल बीके,प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल मित्तल नरेश अग्रवाल,महिला प्रांतीय महामंत्री श्रीमती निधि अग्रवाल,डॉ अनीता अग्रवाल, शोभा केडिया, सहित प्रदेश के अनेक अग्रबंधुओं, समस्त अग्रसंस्थायो ने यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव जी तथा रायगढ़ विधायक वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार करते विश्वास ब्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ शासन भविष्य में भी प्रदेश के महापुरुषों एवं समाज निर्माताओं के योगदान को इसी प्रकार सम्मानित एवं संरक्षित करने की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।