शहर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता, महाबीर अग्रवाल का दुखद निधन, आज तीन बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

रायगढ़ 7 जुलाई 2026। शहर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता श्री महाबीर प्रसाद जी अग्रवाल का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह दुःखद निधन हो गया वे 86, वर्ष के थे।वे स्व. अरुण कांत अग्रवाल, आलोक अग्रवाल (CA) व विवेक अग्रवाल (मिनी मिरेकल्स) के पूजनीय पिताजी तथा अमन (CA), सुजय, कुशाग्र व ओजस्वी के दादा जी थे। महावीर अग्रवाल जी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं संघ परिवार के मजबूत स्तंभ माने जाते थे वे अपने जीवन काल में सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक एवं अध्यक्ष भी रहे उनके कार्य काल में सरस्वती शिशु मंदिर ने सफलता के कई सोपान तय किए थे उनके निधन से शिक्षा जगत एवं समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है एवं आयकर अधिवक्ता संघ ने अपना एक अच्छा मार्ग दर्शक खो दिया उनका समाज सेवा में बड़ा योगदान रहा अभिने मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष के दायित्व के दौरान श्याम मंदिर स्थित हरियाणा भवन के निर्माण में अपनी महत्ती सहभागिता निभाई थी ऐसे बिरले कर्मयोगी के निधन से रायगढ़ की समाज सेवा धार्मिता को गहरा आघात पहुंचा है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान (हंडी चौक, गौशाला रोड) से निकलेगी एवं अंतिम संस्कार कयाघाट स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा।