छत्तीसगढ़

8 साल का इंतज़ार अब खत्म! 69 दुकानदारों को बड़ी राहत, क्रिस्टल आर्केड के सामने मिलेगा नया ठिकाना

ऑक्सीजोन निर्माण से उजड़े व्यापारियों के चेहरे खिले, महापौर मीनल चौबे के फैसले से खुला राहत का रास्ता

रायपुर।
राजधानी रायपुर में वर्षों से उम्मीद की आस लगाए बैठे 69 प्रभावित दुकानदारों के लिए आखिरकार बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब 8 साल पहले ऑक्सीजोन निर्माण के दौरान खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए दुकानदारों को अब क्रिस्टल आर्केड के सामने शीघ्र व्यवस्थापन दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है।





इस महत्वपूर्ण फैसले पर महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) बैठक में संकल्प पारित किया गया। जैसे ही यह खबर प्रभावित दुकानदारों तक पहुंची, उनकी वर्षों की पीड़ा और इंतज़ार खुशी में बदल गया।

निर्णय से प्रसन्न होकर प्रभावित दुकानदार नगर निगम मुख्यालय भवन पहुंचे और महापौर मीनल चौबे से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट करते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। दुकानदारों ने कहा कि यह फैसला न केवल उनके व्यवसाय, बल्कि उनके परिवारों के भविष्य के लिए भी बेहद अहम है।

महापौर से मिलने वालों में प्रभावित दुकानदार उमेश नामदेवपरेश चौहान, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद दिलीप किरण सारथी तथा वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे भी महापौर कक्ष में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि ऑक्सीजोन निर्माण के बाद से ही प्रभावित दुकानदार लगातार व्यवस्थापन की मांग कर रहे थे। अब एमआईसी के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि वर्षों से चला आ रहा यह विवाद अंततः समाधान की ओर बढ़ गया है, और जल्द ही दुकानदारों को उनका नया ठिकाना मिल जाएगा।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button