छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम होने लगा, अगले दो दिनों में बढ़ेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है और अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे अधिक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा में बने मौसमी सिस्टम के कारण हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है। हालांकि, कुछ इलाकों में रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।
.
राजधानी रायपुर में शनिवार को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button