Raigarh: रोटरी क्लब स्टील सिटी द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ आज, एसपी दिव्यांक पटेल करेंगे शुभारंभ

रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन 26 से 28 दिसंबर 2025 तक शहर के घड़ी चौक स्थित रायगढ़ स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांक पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
तीन दिवसीय इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष रोटे कमलेश अग्रवाल सचिव रोटे डॉ सतीश अग्रवाल व कार्यक्रम के चेयरमैन रोटे आलोक रतेरिया ने इस अवसर पर शहर के सभी खेल प्रेमियों से निवेदन किया है की वो इस अवसर पर अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराए
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






