रायगढ़ के नटवर स्कूल के मैदान में 17 से 19 अक्टूबर तक सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, होगा भव्य खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव

रायगढ़ September 11, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ के नटवर स्कूल के मैदान में 17 से 19 अक्टूबर तक सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, होगा भव्य खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव

रायगढ़ के नटवर स्कूल के मैदान में 17 से 19 अक्टूबर तक सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, होगा भव्य खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव

रायगढ़। नटवर स्कूल के मैदान में 17 ,18 ,19 अक्टूबर सजेगा मां आदिशक्ति दरबार, होगा भव्य मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव 2026 , 15 सितंबर से नटवर स्कूल के डोम एरिया में प्रारंभ होगा प्रशिक्षण।

सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिदिवसीय भव्य मां आदि शक्ति खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 3 वर्ष की अपार सफलता के बाद यह, इस आयोजन का लगातार चौथा वर्ष है। यह सांस्कृतिक व पारंपरिक डांडिया गरबा महोत्सव स्थानीय नटवर स्कूल मैदान में 17, 18 एवं 19 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। उत्सव की तैयारी एवं प्रतिभागियों को पारंपरिक गरबा -डांडिया स्टेप्स सिखाने के लिए 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक नटवर स्कूल परिसर स्थित डोम एरिया में एक माह का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है ,इसमें कौशल व अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा पारंपरिक ताल,लय

और विभिन्न स्टेप्स का अभ्यास कराया जाएगा। समिति की संयोजिकाओं ने नगर की बालिकाओं, युवतियों, महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी भारतीय संस्कृति, शक्ति उपासना और परंपरा के संरक्षण हेतु इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गरबा का प्रशिक्षण प्राप्त करें।
प्रशिक्षण में पंजीयन एवं विस्तृत जानकारी के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों
से नटवर स्कूल मैदान स्थित शिविर स्थल पर संपर्क किया जा सकता है। संपर्क
सूत्र:9406237399,9165202425,7803006566,9425275149,7898785525.

खबर शेयर करें: