दाऊ आनंद कुमार अग्रवाल का योगदान स्मरणीय, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल से अग्रवाल पदाधिकारियों की भेंट
दाऊ आनंद कुमार अग्रवाल का योगदान स्मरणीय, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल से अग्रवाल पदाधिकारियों की भेंट
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय दाऊ आनंद कुमार अग्रवाल के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए, अग्रवाल सभा रायपुर और छत्तीसगढ़ अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने आज दाऊजी के सुपुत्र, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल से सौजन्य भेंट की।
पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए स्वर्गीय दाऊ आनंद कुमार अग्रवाल के संघर्ष को याद करते हुए अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसपी विजय अग्रवाल जी को श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा भेंट की गई।
साथ ही, उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु दाऊजी को समर्पित एक सम्मान पत्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल , छत्तीसगढ़ अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल , मनमोहन अग्रवाल , रमेश चंद्र अग्रवाल , सतपाल जैन , प्रेम अग्रवाल , प्रदीप अग्रवाल और सुभाष अग्रवाल उपस्थित रहे।