रायगढ़

Raigarh News: शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी गति एक जेसीबी और 50 हाथ ठेला का किया गया लोकार्पण 

 

महापौर  चौहान एवं एम.आई.सी. सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना कर जेसीबी हाथ ठेला का किया लोकार्पण

 

रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज नगर निगम परिसर में एक जेसीबी मशीन एवं 50 नए हाथ ठेलों का लोकार्पण किया गया। इस मौके महापौर जीवर्धन चौहान, एम.आई.सी.  सुरेश गोयल,  अशोक यादव,  पूनम सोलंकी,  मुक्तिनाथ बबुआ,  आनंद भगत एवं अधिकारी कर्मचारियों ने जेसीबी और हाथ ठेला की विधिवत पूजा अर्चना की।

महापौर  चौहान ने कहा कि निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संसाधनों का विस्तार लगातार किया जा रहा है। इसमें जेसीबी मशीन के जुड़ने से नालियों की सफाई, समय पर कचरा उठाव तथा निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी आएगी। वहीं 50 हाथ ठेलों के मिलने से वार्डों और शहर के मुख्य मार्ग की प्रतिदिवस की सफाई एवं कचरा उठाने के कार्य करने वाले कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि हाथ ठेलों को सभी 48 वार्डों में आवश्यकता अनुसार वितरित किया गया है। इससे कचरा संग्रहण और सड़क सफाई कार्य में गति आएगी। निगम प्रशासन ने शहर के नागरिकों से स्वच्छता कार्य में सहयोग करने, कचरा नाली या सड़क पर नहीं फेकने, स्वच्छता दीदियों या निगम के वाहनों को ही सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग देने और स्वच्छता कर्मियों को सहयोग करने की अपील की है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button