रायगढ़: सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार सस्पेंड, बिना कार्य भुगतान का मामला

छत्तीसगढ़ January 9, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़: सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार सस्पेंड, बिना कार्य भुगतान का मामला

रायगढ़: सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार सस्पेंड, बिना कार्य भुगतान का मामला

रायगढ़। पुसौर नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार को नगरीय प्रशासन विभाग ने गुरुवार को निलंबित कर दिया है। मालाकार पर आरोप है कि जल आवर्धन पंप हाउस के पास शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य में बिना काम किए राशि का भुगतान किया गया।


जांच और निलंबन की वजह

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की ने गुरुवार को पत्र जारी कर मालाकार को निलंबित करने की पुष्टि की और उन्हें जेडी कार्यालय, बिलासपुर में अटैच कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई निर्माण कार्य में हुई गड़बड़ियों और नियमों के उल्लंघन के बाद की गई है।


नगर पंचायत में बदलाव

इससे पहले, नगर पंचायत के सब इंजीनियर मालाकार को हटाकर नगर पंचायत में हाउसिंग बोर्ड के सब इंजीनियर गजेन्द्र साहू को प्रभार सौंपा गया था। कलेक्टर के इस आदेश का उद्देश्य निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना बताया गया है।

खबर शेयर करें: