छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय, डिप्टी CM ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, गूंजा हर हर महादेव..

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खजुराहों कहे जाने वाले भोरमदेव जिला कवर्धा में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधिवत् पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ की विकास की कामना की। इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिह एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा शामिल हुए।

शासकीय प्रवक्ता से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं दोनों उप मुख्यमंत्री आज कवर्धा स्थित भोरमदेव मंदिर पहुंचे। यह मंदिर 11वीं सदी का बताया जाता है, सावन में हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। विधायक भावना वोहरा अपने साथियों के साथ अमरकंटर से भोमदेव तक कांवड़ यात्रा में शामिल हुई। उसके बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। विधायक भावना वोहरा कल ही पहुंच गई थी। आज अमरकंटक से आने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की।

प्रवक्ता के अनुसार यह यात्रा कुल 155 किलोमीटर की होती है। आज मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और दोनों उप मुख्यमंत्री पूजा-पाठ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री यहां से ग्राम दाढ़ी जाएंगे, यहां पर वे खाद मंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात होटल मेफेयर में आयोजित ग्रीन स्टील के कार्यक्रम में भाग लेंगे। क्षमता विकास आयोग कर्मयोगी भारत तथा छत्तीसगढ़ शासन के बीच एमओयू में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button