छत्तीसगढ़

  वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- वन्देमातरम गीत आजादी का शस्त्र

 

रिवर व्यू में आरपीएफ के बैंड ग्रुप ने दी अपनी प्रस्तुति,
देश भक्ति गीतों से सजी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या

रायपुर, 26 जनवरी,2026। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर रिवर व्यू में रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ग्रुप की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। टी आर यादव की अगुवाई में बैंड ग्रुप ने देश भक्ति गीतों की धुन पर इंस्ट्रूमेंट के ज़रिए अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम् गीत से की गई। देशभक्ति गीतों से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भागीदारी की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वन्देमातरम गीत आजादी शस्त्र है, वन्देमातरम गीत गाकर हमारे वीर सेनानियों ने हंसते हंसते देश के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान से नई पीढ़ी में चेतना का संचार हो रहा है। श्री साय ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा सामाजिक जागरूकता के लिए बनाई गई शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने चेतना थीम पर आधारित अभियान की संक्षिप्त जानकारी दी।

कार्यक्रम में विधायक सर्व अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धर्मलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र स्वन्नी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button