रायगढ़: सट्टा मामले में फरार आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ April 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़: सट्टा मामले में फरार आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़: सट्टा मामले में फरार आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में दर्ज सट्टा प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ सानू ने आखिरकार सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 6 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पहले ही राजेश देवांगन और सहआरोपी एजाज को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ सानू के साथ मिलकर सट्टा संचालन करने की बात स्वीकार की थी।

इसके बाद से पुलिस लगातार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार आरोपी ने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/2026 में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

खबर शेयर करें: