छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारी एकजुट! महंगाई भत्ता पाने के लिए 28,000 हस्ताक्षर, ‘एक मांग एक मंच’ अभियान तेज

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारी एकजुट! महंगाई भत्ता पाने के लिए 28,000 हस्ताक्षर, ‘एक मांग एक मंच’ अभियान तेज

छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारी एकजुट! महंगाई भत्ता पाने के लिए 28,000 हस्ताक्षर, ‘एक मांग एक मंच’ अभियान तेज

रायपुर। महंगाई भत्ता और 2017 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स को लेकर प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ ने चलाए जा रहे ‘एक मांग एक मंच’ हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक राजधानी स्थित होटल में आयोजित की। बैठक में राज्यभर के विभिन्न संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा. लक्ष्मण भारती, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ने अभियान की जमकर तारीफ की और इसे अपने हक का अभियान बताया। उन्होंने करन सिंह अटेरिया और उनके साथियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और वृहद रूप देने की अपील की।

बैठक के सभापति डा. गंगा शरणं पासी, नवीन शिक्षक संघ ने अभियान का खुलकर समर्थन किया। करन सिंह अटेरिया, प्रांताध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ ने जानकारी दी कि अभियान दिन-प्रतिदिन और तेज़ हो रहा है और हर वर्ग का अधिकारी-कर्मचारी अपने आर्थिक हानि-लाभ को ध्यान में रखते हुए स्वत: हस्ताक्षर कर रहा है।

अभियान के आंकड़े:

  • मात्र 5 दिनों में लगभग 28,000 अधिकारी-कर्मचारी अपने हस्ताक्षर कर समर्थन दे चुके हैं।

  • मंत्रालय, संचालनालय और रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों से भी भारी संख्या में हस्ताक्षर प्राप्त हो रहे हैं।

  • अभियान दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, विलासपुर, जांजगीर, रायगढ़ और अम्बिकापुर तक फैल चुका है।

बैठक में एस के पांडे, नामदेव, गोपाल प्रसाद साहू, अरूण कुमार रामटेक, दिलीप कुमार बंजारे, श्याम लाल साहू, विद्याभूषण दुबे और रामेश्वरी टंडन ने भी संबोधन किया। बैठक में संघ की वार्षिक आम सभा पर संगठनात्मक चर्चा भी हुई।

खबर शेयर करें: