छत्तीसगढ़

दहेज की हैवानियत! पहले बेरहमी से पिटाई, फिर जहर का घूंट… कबीरधाम में पत्नी की दर्दनाक हत्या से कांपा गांव

कवर्धा | Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दहेज की भूख में एक पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर जहर पिलाकर उसकी जिंदगी हमेशा के लिए खत्म कर दी। यह सनसनीखेज मामला लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव का है।

मायके पक्ष के मुताबिक, आरोपी पति जोहन साहू लगातार दहेज को लेकर पत्नी लोकेश्वरी को प्रताड़ित करता था। वारदात वाले दिन भी विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन जहर पिला दिया।

इलाज के बहाने छिपाने की कोशिश, अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद अपने गुनाह को छिपाने के लिए आरोपी पति लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल लेकर पहुंचा। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां इलाज के दौरान लोकेश्वरी की मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया।

मायके पक्ष का फूटा गुस्सा, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और ससुराल पक्ष पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता का कहना है कि केवल पति ही नहीं, बल्कि सास-ससुर की भी इस वारदात में भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर लोकेश्वरी को प्रताड़ित किया और अंत में उसकी जान ले ली।

पति गिरफ्तार, पूरे ससुराल की भूमिका की जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पति जोहन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।



















👉 सवाल यह है कि आखिर दहेज की आग में कब तक बेटियां यूं ही जलती रहेंगी?



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button