बच्चों की मुस्कान में ही राष्ट्र का उज्जवल भविष्य: MP बृजमोहन अग्रवाल
बच्चों की मुस्कान में ही राष्ट्र का उज्जवल भविष्य: MP बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर: बाल दिवस के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश का भविष्य हमारे नन्हें-मुन्ने बच्चों में ही छिपा है। उन्होंने कहा, “बच्चों की मुस्कान में ही राष्ट्र का उज्जवल भविष्य बसता है, उनकी ऊर्जा में नए भारत का संकल्प छिपा है।”
MP अग्रवाल ने आगे कहा कि यह दिन हमें बच्चों की मासूमियत, जिज्ञासा और उनके सपनों की दुनिया की याद दिलाता है, जिसमें हर संभावना समाई है। उन्होंने सभी से अपील की कि मिलकर ऐसे समाज का निर्माण किया जाए, जहाँ हर बच्चा शिक्षा, संस्कार और अवसरों के साथ आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर सांसद ने देशवासियों से बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सहयोग और प्रेरणा देने की भी अपील की।