Raigarh News: ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई, जांच में अतिक्रमण भी पाया गया, गंदा पानी भी छोड़ा जा रहा, रायगढ़ के चिराईपानी में घटना के बाद की गई जांच

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के चिराईपानी क्षेत्र में ओम रूपेश कंपनी के लेबर क्वार्टर पर दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद ओम रूपेश कंपनी की कई शिकायते सामने आई। जहां प्रशासिनक अमला ने मौके पर पहुंचकर जांच किया तो शिकायत को सही पाई गई। जिसके बाद यहां अतिक्रमण किए गए बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया।
घटना 18 जून को घटित हुई। जिसके बाद जांच के लिए 20 जून को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। यहां पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें बताया गया कि स्थल जांच में पाया गया की अनावेदक शंकर लाल अग्रवाल के द्वारा सड़क मद की शासकीय भूमि पर 2 फीट चैड़ी कंक्रीट नाली निर्माणधीन है।
साथ ही सड़क के किनारे से कच्ची नाली दीवार से लगकर गंदे पानी को छोड़ा जा रहा है। पास में क्रेशर संचालित है जिसमें स्लेग चुरा का भंडारण किया गया है और दबाव से दीवार के ढह जाने की आशंका ग्रामीणों को बनी हुई है। जांच में यह भी पाया गया की भूमि स्वामी मामता जायसवाल की भूमि पर शंकर लाल अग्रवाल के द्वारा अहाता निर्माण किया गया है ऐसे में आज तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और यहां अतिक्रमण किए गए बांउड्रीवाल को तोड़ा गया। साथ ही आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
तलाब-रास्ते में भी कब्जा किया भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल ने बताया कि घटना के बाद ओम रूपेश कंपनी की शिकायत की गई थी। कंपनी के द्वारा फॉरेस्ट का जमीन, तालाब और रास्ते में कब्जा किया गया है।
शिकायत को सही पाए जाने के बाद तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत राजस्व आज आया था और बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया है। साथ ही अभी और भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






