सुकमा में नक्सली नेटवर्क पर बड़ा झटका: 3 कुख्यात कमांडर गिरफ्तार, संगठन हुआ झुक
सुकमा में नक्सली नेटवर्क पर बड़ा झटका: 3 कुख्यात कमांडर गिरफ्तार, संगठन हुआ झुक
सुकमा – जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सली संगठन के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जगरगुंडा और केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े कई सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले दो दिनों में हुई यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियानों में अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जगरगुंडा एरिया कमेटी के प्रमुख और कुख्यात नक्सली कमांडर लखमा को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, संगठन को जमीन पर मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मदन्ना उर्फ़ जग्गु दादा और लंबे समय से इलाके में सक्रिय सोड़ी मनीला को भी दबोच लिया गया। इन गिरफ्तारियों से जगरगुंडा और आसपास के इलाकों में नक्सली नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ है।
इसी बीच, आंध्र प्रदेश पुलिस ने भी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 SZCM समेत कुल 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन संयुक्त अभियानों ने नक्सली संगठन की जमीनी संरचना को गहरा झटका दिया है।
सुरक्षा एजेंसियों की इन उल्लेखनीय सफलताओं ने नक्सल विरोधी अभियान को नई गति दी है और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डालने की उम्मीद जताई जा रही है।