Raigarh: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने मनाया रथोत्सव, श्री हरि बोल के मंत्र से गुंजायमान हुआ कनकतुरा
Raigarh: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने मनाया रथोत्सव, श्री हरि बोल के मंत्र से गुंजायमान हुआ कनकतुरा
रायगढ़ । शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ के सदस्यों द्वारा सामाजिक जनहित कार्यों के अतिरिक्त वर्ष भर होने वाले धार्मिक आयोजन को भी भव्यता के साथ मनाया जाता है। शाखा की सदस्यों ने अध्यक्ष वंदना बंसल के विशेष मार्गदर्शन में विगत 16 जुलाई को महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव को
कनकतुरा ओडिशा बॉर्डर पर बना भव्य नव मंदिर जगन्नाथ महाप्रभु प्रभु के श्री दरबार में यादगार ढंग से मनाया।
खींचे श्रद्धा से प्रभु का रथ – – शाखा की सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना किए। इसके पश्चात मंदिर परिसर से निकाली गई महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा में शामिल होकर परंपरानुसार रथ खींचकर पुण्य के भागी बनें और समूचा स्थल श्री हरि बोल के जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं इसके पश्चात सदस्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किए। वहीं धार्मिक इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल, सचिव पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल सहित वरिष्ठ सदस्यों व शाखा की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।