रायगढ़

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 22वां राष्ट्रीय अधिवेशन बालेश्वर में संपन्न 

 

रायगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 22वां राष्ट्रीय अधिवेशन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी जी के गृह नगर बालेश्वर में संपन्न हुआ।अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, राष्ट्रीय पर्यावरण सहप्रमुख उषा अग्रवाल, प्रांतीय सचिव सरोज अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजया केड़िया, प्रांतीय अंचल प्रमुख सीमा गुप्ता, प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रीना बापोड़िया, प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख नेहा अविनाश अग्रवाल, प्रांतीय बाल विकास सह प्रमुख शकुंतला अग्रवाल, बांकी मोगरा शाखा कोषाध्यक्ष शोभा अग्रवाल तथा निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया ने उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश को 28 अवार्ड प्राप्त हुए। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल को श्रेष्ठतम अनुभवी प्रदेश अध्यक्ष का अवार्ड मिला।इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के आतिथ्य हेतु उमंग शाखा रायपुर को और बिलासपुर एवं सक्ति शाखा को श्रेष्ठम शाखा का अवार्ड मिला कई शाखाओं को श्रेष्ठ शाखा का अवार्ड मिला और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए। इस अधिवेशन में कई आकर्षक प्रतियोगिताएं रखी गई थी हरित जगन्नाथम् में छत्तीसगढ़ प्रदेश की चांपा शाखा की नेहा अविनाश अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अधिवेशन में सभी प्रदेशों को अपनी आंचलिक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए रैली में भाग लेना था। छत्तीसगढ़ प्रदेश ने अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी, पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई,मिनीमाता, बस्तर की वीरांगना रामोतीन मडिया, वीरांगना बिलास दाई केंवटिन, रानी अवंती बाई लोधी, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा, भोजली पर्व, राउत नाचा और सुआ नृत्य का प्रदर्शन किया और सभी के आकर्षण का केंद्र बने।अधिवेशन में पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने वाले महान व्यक्तित्व के जीवनी को नाट्य रूप में मंचन करना था। छत्तीसगढ़ प्रदेश ने अमृता देवी बिश्नोई के जीवन को प्रदर्शित किया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button